फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन खत्म, अब रिजल्ट की बारी

Thu, 14 Apr 2016 11:57 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड 2016 की परीक्षाओं की समाप्ति के बाद 30 मार्च से शुरू हुआ मूल्यांकन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। 16 दिनों तक चली इस जांच में 5.61 लाख कॉपियां जांची गईं। इसके साथ ही अब रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

 
जनपद में एचआर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। जहां पर 30 मार्च से बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं जांच शुरू हो गई। मूल्यांकन शुरू होते ही वित्त विहीन शिक्षकों के एक गुट ने बहिष्कार शुरू कर दिया था, लेकिन तीन दिन के बाद बहिष्कार खत्म कर सभी शिक्षक मूल्यांकन में लग गए। 

 मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक प्रधानाचार्य रामललित यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल की 205723 और इंटरमीडिएट की 135436 कापियों की जांच हुई है।
विज्ञापन


जबकि  मूल्याकंन केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक प्रधानाचार्य निशा यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर इंटरमीडिएट की 219865 कापियों की जांच हुई है। डीआईओएस बृजभूषण मौर्य ने बताया कि विभाग द्वारा जारी समय सीमा के अंदर कापियों की जांच पूरी हो गई है। इसके लिए दोनों मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक और उप परीक्षक तथा परीक्षक बधाई के पात्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें