फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कर्मचारी की मौत

Fri, 27 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
रोते परिवार के लोग। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 क्षेत्र के अमिलहवा चौराहे पर शुक्रवार को बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार पीडब्लूडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को भीड़ ने पकड़ कर पिटाई की। सूचना पर तीन युवक बाइक सवारों को बचाने पहुंच गए। उसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाइक सवारों समेत पांच युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। इस दौरान घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कामय हो गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहदावल के पुरवा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय शिव प्रसन्न प्रजापति पुत्र हंसू उर्फ अलगू लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर मेंहदावल में विभाग के डाक बगले में तैनात थे। शुक्रवार को वह विभागीय काम से क्षेत्र में साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तुलसीपुर गांव से आगे अमिलहवां चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे तो भीड़ ने पीछा करके पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। उसी बीच खबर पर तीन युवक बचाव में पहुंच गए। भीड़ के गुस्से का शिकार बचाव में पहुंचे तीनों युवक भी हुए। उसी दरम्यान पुलिस मौके पर पहुंच गई और पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो युवक समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना करने वाले बाइक सवार युवक बखिरा क्षेत्र के लेडुआ महुआ गांव के निवासी है। बाइक के साथ शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें