बाराबंकी में शुक्रवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती फूड पॉयजनिंग की शिकार लड़कियां।
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर में शुक्रवार को एक महिला की जान झोलाछाप डाक्टर की वजह से चली गई।
धनघटा थाना क्षेत्र के शिवापार चौराहे पर एक झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक पर इंजेक्शन लगाए जाने के दौरान प्रसूता की मौत हो गई।
इसके बाद परिवार के लोगों ने हंगाला शुरू कर दिया। यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इस पीड़ा के कारण परिवार के लोग उसे लेकर शिवापार चौराहे पर स्थित एक झोलाछाप डाक्टर के पास गए। उस डाक्टर ने प्रसूता को देखने के बाद इंजेक्शन लगाया और इसके बाद उसकी डिलीवरी कराने का प्रयास किया। प्रसव के दौरान ही प्रसूता की मौत हो गई।
सूचना के बाद परिवार के लोगों ने क्लीनिक पर हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है और यह आरोप भी है कि डाक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया है। प्रसूता के शव को लेकर परिवार के लोग घर चले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।