फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर प्रधान के भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के छोटी पटखौली गांव में ननिहाल में आए महिला प्रधान के भांजे की मंगलवार रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। काफी कोशिशों के बाद लोगों ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि छोटी पटखौली गांव निवासी प्रधानपति रामफेर राजभर के घर उनका  22 वर्षीय भांजा लालचंद्र राजभर पुत्र मटेलू राजभर निवासी कुदरहा, लालगंज जिला बस्ती आया था। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के करीब भोजन करने के बाद टहल रहा था। उसी दौरान आबादी के बीच में स्थित एक कुएं में गिर गया।

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। खबर पर पुलिस भी मौके पर गई। पंपिंग सेट लगा कर कुएं से पानी निकाला गया। भीतर दलदल होने की वजह से कुएं में गिरे युवक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक को निकालने के बाद पता चला कि उसकी मौत हो  गई है। 
विज्ञापन

इस घटना के बाद परिवार और रिश्तेदार बिलख रहे थे। पीड़ित लोगों ने बताया कि लालचंद्र का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं था। उसका झांड़ फूंक कराने के लिए लोग यहां बुलाया था। घर के लोगों की मांग पर पंचनामा करने के बाद शव को परिजनों को सौंप   दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें