दुधारा पुलिस ने मंगलवार को थुरण्डा गांव के पास छापामारी कर 172 गोवंशीय खाल बरामद किया। जबकि चमड़ा तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस मामलों में दो लोगों के खिलाफ गो वध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
इंस्पेक्टर सतानंद पांडेय ने बताया कि जरिए मुखबीर सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशीय खाल ले जा रहे है। सूचना पर एसआई रणविजय सिंह, सिपाही ओम प्रकाश गुप्ता, रविंद्र निषाद के साथ थुरंडा गांव के पास छापामारी की गई। छापामारी की सूचना पर तस्कर फरार हो गए। मौके पर 172 गोवंशीय खाल बरामद किया गया है। जो तस्कर फरार हुए है उनकी पहचान निसार अहमद निवासी थुरण्डा थाना दुधारा और जमील निवासी देवरिया लाल थाना दुधारा के रूप में हुई है। उनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।