आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने कहा कि जनपद में 760 छोटे बड़े अपराधी है। जिनकी थाने वार सूची तैयार कर प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएगी। जिससे की लोग अपने क्षेत्र के अपराधियों के बारे में जानकारी हो और वे सतर्क रहे। इसके साथ ही बीट का सिपाही अपने क्षेत्र के थानेेदार माना जाएगा। वह अपने क्षेत्र के अपराधियों पर निगरानी करेगा। वे मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कही।
आईजी ने कहा कि जोन में 12 हजार अपराधी चिह्नित हुए हैं। जिन पर निगरानी रखने लिए 10 हजार कांस्टेबल है। हर सिपाही को चार से पांच गांव एलाट किए जाएंगे। वे अपने क्षेत्र के थानेदार के रूप में काम करेंगे और अपराधियों के बारे में पूरी सूचना अपने थाने पर देंगे। संतकबीरनगर जनपद में 760 अपराधी चिह्नित हैं। इसमें जमीन संबंधी, छिनैती, डकैती, चोर, वाहन चोर समेत अन्य प्रकार के छोटे बड़े अपराधी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हर थानेदार को जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने थाना क्षेत्रों में संभ्रात व्यक्तियों के संपर्क में रहकर उनकी सहायता से अपराधों पर रोकथाम लगाए। किसी भी सूचना को गंभीरता से ले। सूचना कोई भी बड़ी हो सकती है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरते। अच्छा काम करने वाले थानेदारों को पुरस्कृत भी किया जाता है। इस अवसर पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी एके वर्मा, सीओ आरके सिंह, सीओ उत्तम सिंह, आई आई खिचड़ू राम समेत समस्त थानेदार मौजूद रहे।