फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग से एक लाख ले उड़ा उचक्का

Sat, 12 Nov 2016 11:32 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
snatching
विज्ञापन
 धनघटा क्षेत्र के पौली में स्थित पूर्वांचल बैंक में रकम जमा करने गए एक दिव्यांग से एक लाख रुपये रखा थैला लेकर उचक्का भाग गया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों ने खोजबीन शुरू की तब तक उचक्का भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


 ऊदहा गांव निवासी अंगद एक हाथ से दिव्यांग हैं। वह एक ही हाथ से सरिया बांधने का काम करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार सुबह वह रुपये जमा करने पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की शाखा पौली पर पहुंचे थे। पीड़ित का कहना है कि पॉलिथिन में वह 500- 500 की 200 नोट कुल एक लाख रखकर कै श काउंटर के सामने लाइन में खड़ा था। 

जब उसकी बारी आई तो कैशियर आधार कार्ड की मांग की। इस पर आधार कार्ड वह जेब से निकालने लगा इसी दौरान उसके हाथ से रुपये से भरा थैला कोई छीन लिया। शोर मचाए जाने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बैंक का शटर तत्काल बंद करा कर बैंक अंदर मौजूद लोगों की तलाशी शुरूकी। लेकिन किसी के पास 500- 500 की 200 नोट नहीं मिला। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि यह मामला संदिग्ध लगता है, क्योंकि पुलिस जब बैंक का चैनल बंद करके सबकी तलाशी ली तो किसी के पास रुपये नहीं मिला और जब अंगद की तलाशी ली गई तो उसके पास 50,000 रुपये और आधार कार्ड पाया गया। पुलिस का कहना है   पूछताछ में अंगद ने कहा कि जो रुपये गायब हुआ वह उसके थे और जो पास मिला है वह पत्नी का है। अंगद ने अभी तक तहरीर नहीं दी इस कारण केस दर्ज नही किया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें