फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस फुट की ऊंचाई पर पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश

Wed, 02 May 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुसाइ़ड
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के बेलबनवा गांव के सीवान में पाकड़ के पेड से 30 फुट की ऊंचाई पर साड़ी के फंदे से लटकती मिली महिला के शव की पहचान मंगलवार को क्षेत्र के नेहाखोर गांव की रामरती के रूप में हुई। वैसे जिस तरह महिला की लाश लटक रही थी,उसे देख लोगों ने तमाम तरह की आशंका जाहिर की।  
विज्ञापन


    एसओ गौरव सिंह ने बताया कि सोमवार की रात बेलबनवा गांव के सीवान में पाकड़ के पेड़ से काफी ऊंचाई पर लटकती मिली महिला की लाश को नीचे उतरवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव की पहचान नेहाखोर गांव निवासी 50 वर्षीय रामरती पत्नी रामवृक्ष केवट के रूप में हुई। महिला के पास सात बच्चे है। महिला का पति रामवृक्ष साइकिल का पंचर बनाने का काम करता है।

सूचना के बाद थाने पहुंचे पति रामवृक्ष ने शव के पहचान की पुष्टि की। पूछताछ में पति ने बताया कि उसे 28 अप्रैल को कहीं निमंत्रण में जाना था और पत्नी निमंत्रण में जाने से मना कर रही थी। उसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। उसी दिन नाराज होकर पत्नी घर से चली गई । उसे लगा कि पत्नी नाराज होकर अपने बहन के घर गई होगी।
विज्ञापन


इसीलिए उसे पत्नी की तलाश नहीं की। मंगलवार को पता चला कि बेलबनवा के पास एक महिला की लटकती लाश मिली है तो वह थाने पहुंच कर शव की पहचान अपनी पत्नी रामरती के रूप में किया। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह की जानकारी होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें