धनघटा। बुधवार को महुली क्षेत्र के राजीजप्तिया गांव स्थिति प्राथमिक
विद्यालय के पास अनाज लदे पिकअप की चपेट में आने एक रसोइये की मौत हो गई।
इससे नाराज गांव वालों ने चालक की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंचे एसओ ने
चालक भीड़ से बचाकर सीएचसी नाथनगर भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद
डॉक्टर ने घायल चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चिकनी गांव निवासी
रामसरन(50) पुत्र द्वारिका प्रसाद गुप्ता रामकृष्ण परम हंस इंटर कॉलेज
मुखलिसपुर में रसोइये का कार्य करते थे। वह मुखलिसपुर के राजीजप्तियां गांव
के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित सुरेंद्र सिंह के घर दूध देने गए थे।
लौटते वक्त एक स्कूल बच्चों को चढ़ा रही थी और पिकअप चालक कोहरे के कारण बस
को देख नहीं पाया और दुर्घटना से बचने के लिए उसने अचानक पिकअप को मोड़
दिया।
इस दौरान रामसरन पिकअप की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत
हो गई। नाराज गांव वालों पिकअप चालक गोपाल अग्रहरि पुत्र होरिल अग्रहरी
निवासी अशरफपुर, थाना घनघटा को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी।
सूचना पर
मुखलिसपुर चौकी के सिपाही तत्काल मौके पर पहुंच गए और स्थिति नियंत्रण में
नहीं आने से एसओ को सूचना देकर बुला ली। एसओ ने भीड़ से चालक को छुड़ाकर
सीएचसी नाथनगर भेजवाया।
जहां उसकी स्थित गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल
रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसओ ने बताया कि चिकनी गांव
निवासी गणेश गुप्ता की तहरीर पर पिकअप चालक गोपाल अग्रहरि के खिलाफ केस
दर्ज कर लिया गया है।