आबकारी विभाग ने कोल्हुई और फरेंदा क्षेत्र के कई कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और नेपाली शराब बरामद की।
विभाग ने पांच धंधेबाजों के खिलाफ आबकारी एक्ट के अर्न्तगत कार्रवाई की। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद ने फरेंदा क्षेत्र के उदितपुर, भगवतनगर परसिया, लेजार महदेवा के लीलाछापर में बुद्धवार को छापेमारी की।
इसमें 30 लीटर कच्ची शराब बरामद शराब बनाने वाले उपकरण भी नष्ट किए। कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोमरहवां में छापेमारी के दौरान विशुनदेव सहानी, विनोद सहानी, भग्गन, पप्पू सहानी और महेन्द्र के पास से 160 शीशी नेपाली और करूआवल से गोपाल मद्धेशिया के पास से 30 शीशी नेपाली शराब बरामद की। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि छह से ज्यादा लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के अर्न्तगत कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान टीम में दरोगा यादव, बृजगोपाल, ओमप्रकाश यादव, गेना सिंह, अरविन्द त्रिपाठी, मोहम्म्द इस्लाम आदि रहे।