फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की दूसरी शादी रचाने की कोशिश नाकाम

Thu, 16 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक होटल में गुरुवार को दूसरी शादी करने की सिपाही की कोशिश नाकाम हो गई। विवाहिता पत्नी के जिला पंचायत सदस्य भाई को कहीं से भनक लग गई और वह अपने सहयोगियों के साथ होटल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंची, तब सिपाही और अन्य लोग वहां से सरक गए, लेकिन सिपाही के माता-पिता को पकड़ कर पुलिस कोतवाली ले गई।

 गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र निवासी एक जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि उसकी छोटी बहन की शादी महुली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले गोंडा में तैनात सिपाही से वर्ष 2012 में हुई थी। आरोप है कि उसकी बहन को दहेज को लेकर ससुुुराली प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि गुरुवार को पता चला कि उसका सिपाही बहनोई खलीलाबाद शहर के एक होटल में दूसरी शादी करने जा रहा है। जिस युवती से शादी कर रहे हैं वह गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र की रहने वाली है। इस खबर से उसकी बहन परेशान हो गई। उसके बाद बहन के साथ वह लोग होटल पर पहुुंच गए।

जहां से कुछ लोग सिपाही बहनोई और उस युवती को वहां से भगा दिया। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी बहन के सास और ससुर को पकड़ कर कोतवाली ले गई। उसकी बहन की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महुली क्षेत्र के रहने वाले गोंडा में तैनात सिपाही और उसके घर के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी करने की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया जाएगा। मामले को मेडिएशन सेंटर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें