फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोड पूछा आैर निकाल लिए 25 हजार 

Sat, 08 Apr 2017 11:36 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
atm card
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो गया। पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


टेमा रहमत गांव निवासी हरेकृष्ण हरेराम पुत्र राम उजागिर ने तहरीर में कहा कि छह अप्रैल की शाम को उसके मोबाइल पर फोन आया कि आपका खाता पूर्वांचल ग्रामीण बैंक में है। एटीएम कार्ड बंद होने वाला है, इसलिए तत्काल अपने एटीएम कार्ड कोड बताएं।

उसकी बातों में आकर उन्होंने एटीएम  कार्ड का नंबर व कोड उसे बता दिया। आधे घंटे बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल कमला यादव ने कहा कि   तहरीर मिली है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें