फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में सेंध लगाकर चोरी

Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के चुरेब में बृहस्पतिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर दो घरों को खंगाला। लगातार दूसरी रात चुरेब में हुई चोरी की घटना से वहां के लोगों में जहां भय का माहौल कायम हो गया, वहीं पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे। वहीं सूचना पर पहुंची कांटे चौकी की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


चुरेब (खीरीडीह) निवासी मो. रफीक पुत्र तबारक अली के घर के लोग भोजन करके गुरुवार रात सो रहे थे। मकान के पीछे से नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए और घर में रखे नकदी, जेवर ,कपड़ा और तीन बॉक्स उठा ले गए। ये बॉक्स घर से कुछ दूर खुले मिले। इनका सभी सामान गायब था। 

पीड़ितों के अनुसार मोहम्मद रफीक की बिटिया का निकाह हाल ही में होना है, उसके लिए रखे गहने भी चोर ले गए। बृहस्पतिवार रात ही रात चोर राम शंकर मौर्या पुत्र बसंत मौर्या के घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे। परिजन गर्मी की वजह से छत  पर सोए हुए थे। चोर लेडिज पर्स में रखे 8000 रुपये, लैपटॉप आदि लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिजनों को शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी कांटे चौकी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि बुधवार रात भी चुरेब में देवनरायन मिश्र के घर चोरी की वारदात ठीक ऐसे ही हुई थी। दूसरी रात भी दो घरों में चोरी घटना को चोरों ने अंजाम दिया। कांटे चौकी के पुलिस सूचना पर मौके पर गए और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस संबंध में कोतवाल शमशेर बहादुर ने कहा कि जांच की जा रही है, जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें