फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो मांस बरामद, बाइक छोड़ तस्कर फरार

Wed, 27 Jun 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुधारा थाने पर गिरफ्तार जिला बदर गोतस्कर के साथ मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम जमुहट में बुधवार को पुलिस ने तीस क्विंटल गो मांस बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर बाइक छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने जमुहट गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है ।
विज्ञापन


एसआई शोएब अहमद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि जमुहट गांव में बाइक सवार दो तस्कर गौ मांस की खेप बाहर ले जाने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। उसी समय बाइक सवार युवकों को आता देख पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार पुलिस को देख दोनों युवक बाइक छोड़ फरार हो गए।

पुलिस ने जब बाइक पर बंधे बोरे की तलाशी ली तो उसमें गो मांस बरामद हुआ। बताया कि लगभग तीस क्विंटल गोमांस होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने गौ मांस की तस्करी करने वालों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन


जमुहट गांव निवासी दो लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। तस्करों की बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इंसपेक्टर रोहित प्रसाद ने बताया कि आरोपी तस्करों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें