फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु को पीट रहे दो लोगों को पकड़ा

Thu, 12 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पुलिस ने पशु पकड़ा। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 धनघटा क्षेत्र के बरगदवा गांव के सीवान में बुधवार की रात कुछ लोग एक भैंसे को पकड़ कर ले जा रहे थे। जिन्हें गांव वालों ने देखा तो दौड़ा लिया। दो लोग भागने में सफल हो गए, लेकिन दो लोग पकड़ लिए गए।  पहले उनसे भैंसा ले जाने का कारण पूछा जब सही जवाब नहीं दे सके तो जमकर धुनाई करके पुलिस को सौप दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि रात में करीब दस बजे भैंसा को पकड़ कर ले जाते समय जब देखा गया तो संदेह हुआ। वह लोग भैंसे को मारकर घायल कर दिए थे। पकड़े गए युवक भैंसे को बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार किए। थाना प्रभारी रमजान अली ने बताया कि इस मामले में दो युवको को थाने पर लाया गया था । जिनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें