डाक बंगले पर शोक सभा में कश्मीर में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। ईद से एक दिन पूर्व कश्मीर में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी व उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारी के साथ ही सैनिक औरंगजेब की नृशंस हत्या की पत्रकारों ने निंदा की है। पीडब्लूडी डाक बंगले में रविवार को ग्रामीण पत्र एसोसिएशन ने बैठक कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष इंद्रजीत शुक्ल ने कहा कि सीजफायर के नाम पर आखिर कब तक सेना की शक्तियों को सीज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अजित नाथ मिश्र ने कहा कि सैनिक औरंगजेब व पत्रकार शुुजात बुखारी की हत्या से पूरा देश आहत है। औरंगजेब के पिता द्वारा सरकार से 72 घंटे में पाकिस्तान से बदला लेने की मांग बिल्कुल सही है।
वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश ओझा ने कहा कि रमजान का भारत सरकार बहुत सम्मान कर चुकी है अब सैनिकों की शहादत के इंतकाम की बारी है। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रहकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर देवी लाल गुप्ता, हेमंत सिंह यादव, साहिल खान, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, गोरख नाथ मिश्र, ब्रह्मदेव मिश्र, धनुषधर पांडे, मिथिलेश कुमार धुरिया, आलमगीर, रामविलास प्रजापति, जीसी सिंह, केके निर्भीक, हरिओम चौधरी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।