सड़क हादसे में गई मजदूर की जान।
- फोटो : Amar Ujala
नंदौर। बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत चौराहे पर गुरुवार की रात किसी वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल था। गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे।
पड़रिया गांव के लोगों ने बताया कि 30 वर्षीय श्यामजीत पुत्र हरिवंश ईट भट्टे पर काम करते थे। वह गुरुवार की रात सात बजे के करीब पैदल ही दुर्गजोत चौराहे की ओर टहलने गए थे। उसी दौरान नंदौर से बस्ती की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
घटना के बाद जुटे लोगों ने 108 नंबर पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची एबुलेंस से घायल को सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रात ही उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।