फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और पिकअप में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस और पिकअप में टक्कर, दो घायल
विज्ञापन

घोड़े को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित पिकअप बस से टकराई
धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर निविहवा पोखरा के पास हुई दुर्घटना
फोटा
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के निविहवा पोखरा के पास शुक्रवार की रात घोड़े को टक्कर मार कर भाग रही पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही प्राइवेट बस से टकरा गई। पिकअप और बस की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भिजवाया। चालक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराकर आवागमन को बहाल कराया। शुक्रवार की रात निविहवा पोखरा के पास धनघटा की तरफ से आ रही पिकअप चालक ने घोड़े को टक्कर मार दिया। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप सामने से आ रही प्राइवेट बस से टकरा गई। पिकअप चालक बस्ती जिले के ग्राम हथियागढ़ निवासी विनोद कुमार गोस्वामी तथा पिकअप में मौजूद राजेश कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी-100 ने घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें