फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घुंघचाई रोड पर वाहन की टक्कर लगने से साइकिल सवार मजदूर 38 वर्षीय धुरंधर की मौत हो गई। पूरनपूर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों से कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

बासंडी (बलिया) थाना क्षेत्र के देवड़ी गांव निवासी धुरंधर पुत्र अर्जुन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। एक साल से वह पूरनपुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते थे। गांव के अन्य लोग भी यहां पर काम करने आए हुए हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे धुरंधर साइकिल से घुंघचाई कस्बे में खानपान का सामान लेने गए थे। वापस आते वक्त घुंघचाई रोड पर किसी वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को पूरनपुर सीएचसी भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर धुरंधर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई है। पत्नी जुनिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे खुशी, संजीत और सनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें