फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप्रदायिक विवाद की झूठी सूचना देने वाले हिरासत में
विज्ञापन

अम्मादेई में दो युवकों में हुआ था मामूली विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
धनघट्रा। महुली थाना क्षेत्र के अम्मादेई गांव में मंगलवार को दो युवकों के बीच मामूली विवाद हो गया था। गांव के ही एक व्यक्ति ने सांप्रदायिक विवाद का नाम देकर पुलिस को हलकान कर दिया। यूपी-100 की दो टीमों के अलावा महुली पुलिस मौके पर पहुंच गई। माजरा जान पुलिस ने सूचना देने वाले सहित तीन लोगों को हिरासत में ले कर थाने लाई।
विज्ञापन

एसओ महुली शैलेंद्र राय ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव निवासी सोनू माझी और दानिश के बीच कहासुनी और नोकझोंक हो गई। मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। एसओ के अनुसार शाम को गांव निवासी एक युवक ने यूपी-100 पर गांव में सांप्रदायिक विवाद की सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपी-100 की दो गाड़ियों के साथ एसओ गांव में पहुंच गए। भारी संख्या मे पुलिस बल गांव में देख ग्रामीण हैरान हो गए। पूरा मामला जानने के बाद पुलिस यहां से सोनू मांझी, दानिश खां और इंद्रजीत मांझी को पकड़कर थाने लौट गई। बुधवार को तीनों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। इसके अलावा फिरोज को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें