फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मिले बाप बेटे तो तो बरसने लगी आंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह बाद मिला लापता किशोर, भर आईं आंखें
विज्ञापन

सौतेली मां के व्यवहार से आजित होकर 13 दिसंबर को छोड़ा था
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरौली। दुधारा थाने के पचदेउरी गांव का रहने वाला 13 वर्षीय किशोर एक माह बाद बुधवार को गोरखपुर में मिला। पिता वहां जाकर उसे साथ ले आए। नौवीं कक्षा के छात्र ने सौतेली मां पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए घर छोड़ने की बात कही। एसओ दुधारा ने किशोर को अपना सीयूजी नंबर देकर दोबारा किसी ने परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पचदेउरी मंगरु राम ने बताया कि हफीजुर्रहमान का 13 वर्षीय पुत्र रेहान पढ़ाई में अच्छा है। वह केके पब्लिक स्कूल टेमा रहमत में नौवीं कक्षा का छात्र है। तीन बार बुनियाद टैलेंट सर्च परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाला यह छात्र अपनी कक्षा में लगातार प्रथम स्थान पाता रहा है। 13 दिसंबर को रेहान अचानक घर से लापता हो गया। रेहान की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था और पिता ने दूसरी शादी कर ली है। गांव की कुछ महिलाएं मंगलवार को मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने गई थीं। वहां एक एक चाट की दुकान पर रेहान को काम करते देखकर उसके पिता को सूचना दी। सूचना पर गोरखपुर पहुंचे हफीजुर्रहमान बेटे को लेकर बुधवार को घर आए। किशोर की गुमशुदगी दुधारा थाने में पहले से दर्ज होने के कारण पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। वहां एसओ के सामने रेहान ने सौतेली मां पर घर का काम कराने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। एसओ आरके गौतम ने बताया कि रेहान को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में उसके पिता की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें