फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की फैक्ट्री में खड्डा के युवक का अधजला शव मिला
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के युवक का अधजला शव चंडीगढ़ की फैक्ट्री में मिला है। इस खबर से घर में कोहराम मच गया है। घरवाले शव लाने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के निवासी नागेंद्र सिंह (35) कई वर्षों से चंडीगढ़ की आदर्श कॉलोनी बलौंगी में पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ रहते थे। नागेंद्र वहां सटरिंग के ठेकेदार थे। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को नागेंद्र का अधजला शव इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित फैक्ट्री से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में उनके परिजनों को सूचना देते हुए छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन उनकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें