फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने फसल की बर्बाद, किसान ने फांसी लगाई

Fri, 04 Jan 2019 11:24 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
hanged - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

गोहन थाने के चाकी गांव निवासी अर्जुन उर्फ नेता (35) पुत्र मंगल कुशवाहा के पास चार बीघा खेत हैं। एक सप्ताह पूर्व अन्ना मवेशी किसान की फसल चट कर गए। किसान की पत्नी सुमन के मुताबिक, आधी से ज्यादा फसल बर्बाद होने से पति गुमसुम रहने लगे थे। तड़के चार बजे बची फसल बचाने के लिए वह खेतों में तार बांधने की बात कहकर घर से निकले थे।

विज्ञापन


सुबह छह बजे के आसपास उनकी मौत की सूचना मिली। पुलिस से परिजनों ने बताया कि अर्जुन परिवार के साथ महाराष्ट्र के विलासपुर में पानी-पूरी बेचने का भी काम करते थे। एसओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। किसान के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी रमा (9), क्षमा (6) और बेटा सत्यम (7) हैं। अर्जुन की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें