फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क जाम करने के मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Apr 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police station
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के हावपुर-भडारी गांव के पास खलीलाबाद-मेंहदावल मुख्य मार्ग को बुधवार को अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत कुल आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि बुधवार को जिलापूर्ति अधिकारी शशिकांत की अगुवाई में खाद्य विभाग की टीम गांव में कोटे की दुकान की जांच करने गई थी। अभी जांच प्रक्रिया शुरू हुई थी कि उसी दौरान गांव का ही एक युवक कोटे की जांच की कार्रवाई की फोटो खींचने लगा।

इससे नाराज होकर मौके पर मौजूद कुछ लोगो ने युवक की पिटाई कर दी और भाग गए। इससे गुस्साए युवक ने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार समेत खलीलाबाद-मेहदावल मार्ग पर तख्त रखकर सड़क अवरुद्ध करके परिवार समेत मुख्य मार्ग पर ही लेट गया।
विज्ञापन


इससे सरकारी मार्ग अवरुद्ध होने से कानून का उल्लंघन न करने की वात समझाने बुझाने के बावजूद आरोपी मार्ग खाली नहीं किए। सूचना पर आए हुए अधिकारियों ने भी मार्ग बाधित करने वाले लोगों को समझाया कि ऐसा करने गैर कानूनी है, लेकिन लोग मार्ग खाली नहीं किया।

इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने के साथ ही राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। सार्वजनिक मार्ग बाधित करने को लेकर हावपुर-भडारी निवासी भोलेनाथ, घनश्याम, बीरबल, विकास समेत चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया।

तीन सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। पुरानी रंजिश में मगहर कस्बे के दुकानदार की पिटाई के मामले में गुरुवार को पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मगहर कस्बा के मोहल्ला मोहनलालपुर निवासी कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना पुत्र स्वर्गीय लालता लाल ने बताया कि आजादनगर में स्थित अपनी दुकान पर वह आठ अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे बैठे हुए थे।

आरोप है कि उसी दौरान मणि गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता,अजय गुप्ता पुत्रगण राम गुलाम गुप्ता पुरानी रंजिश को लेकर वहां पहुंच गए और उसे मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर सुनील तिवारी और टासे निषाद मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव कर उसकी जान बचाई।

आरोप है कि लोग धमकी दी कि बिना इजाजत के दुकान नहीं चला सकते हैं और फिर मारने पीटने की बात कह कर चले गए। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्गेश और उनके दोनों अन्य भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें