फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने की पीड़िता से मुलाकात

विज्ञापन
होटल में पीड़िता से बात करने पहुंचीं महिला संगठनों की पदाधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ से पांच संगठनों का संयुक्त दल गुरुवार को उन्नाव शहर के होटल में पहुंच कर रेप पीड़ित किशोरी से मुलाकात की। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिवार के लोगों से उनका हाल जाना। इन लोगों ने विधायक की तत्काल गिरप्तारी की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

 प्रतिनधि मंडल में शामिल सांझी दुनिया संगठन की पदाधिकारी व लखनऊ यूनिवर्सिटी की पूर्व वाइस चांसलर डा. रूपरेखा वर्मा ने कहा कि सरकार व पुलिस के आलाधिकारी विधायक को बचाने में लगे हैं। विधायक पर पास्को लगने के बाद भी गिरफ्तारी न होना कानून का उल्लंघन है।  एपवा की पदाधिकारी ताहिरा बेगम ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान में नहीं, विधायक के सम्मान में है। बेटियां आज भी सुरक्षित नहीं हैं। इस दौरान हमसफर, आली व शनद कदा की पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।
गुलाबी गैंग ने किया प्रदर्शन
उन्नाव। गुलाबी गैंग की नेता संपत पाल के नेतृत्व में महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधा गया। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की भी मांग की गई। गुलाबी गैंग ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें