फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार ले उड़े चोर

विज्ञापन
महुली क्षेत्र के नाथनगर कस्बे के गांधी आश्रम तिराहे का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर गांधी आश्रम तिराहे के पास स्थित एक जलपान की दुकान के सामने खड़ी मुंशी की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखा 21 हजार रुपया चोर उड़ा ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। पुलिस ने बगल में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात की घटना को खंगालना शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा।
विज्ञापन

धनघटा थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी बुद्धिराम पुत्र लालमन ने बताया कि बुधवार को जमीन बैनामा में दिए गए बकाया पैसा 21 हजार रुपये को वह प्लास्टिक थैली में कर बाइक की डिकी में रख दिया। वह नाथनगर में किराए के मकान में रह रहे चकबंदी लेखपाल से अपनी भूमि संबंधी फाइल लेने आए थे। जरूरी कार्य निपटाने के बाद वह चकबंदी लेखपाल को लेकर नाथनगर गांधी आश्रम तिराहे पर स्थित एक जलपान की दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चाय पीने लगे। जब थोड़ी देर बाद वापस लौटे तो डिकी खुली देख वह सन्न हो गए। डिकी में रखा 21 हजार रुपये गायब था। पीड़ित की सूचना पर पहुंची महुली और चौकी मुखलिसपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। पुलिस ने बगल में स्थित एक ज्वैलरी शाप में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। पीड़ित को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। एसओ शैलेंद्र राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें