फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से कोटेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से कोटेदार की मौत
विज्ञापन

फोटो है
बखिरा क्षेत्र के तिघरा चौराहे पर हुई घटना
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बघौली। बखिरा थाना क्षेत्र के तिघरा चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार कोटेदार की मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा युवक घायल हो गया। घायल को लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के विधियानी (मटिहना) निवासी कोटेदार फूलचंद्र (55) पुत्र ललई प्रसाद और सेमरडाढ़ी सहजनवां गोरखपुर निवासी संदीप (23) के साथ स्कूटी से अपनी रिश्तेदारी में बखिरा की तरफ जा रहे थे। तिघरा स्थित बघौली ब्लॉक मुख्यालय के सामने पहुंचे थे कि पीछे से आए गैस सिलिंडर लदे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी पर बैठे कोटेदार फूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा संदीप बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मौके पर ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें