महुली थाना क्षेत्र के सिकटहा का रहने वाले थे अवधेश
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र के सिकटहा गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिचरा चौबे गांव के पास मिला। खोजने निकले परिजन शव लेकर सीएचसी नाथनगर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा, लेकिन परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने की बात लिखित रूप में देने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम सिकटहा निवासी 50 वर्षीय अवधेश चौहान सोमवार शाम करीब पांच बजे घर से निकले थे। देर शाम जब वह नहीं लौटे तो खोजने के लिए परिजन घर से निकले। सोमवार सुबह परिजन जैसे ही शनिचरा गांव के पास पहुंचे तो अवधेश सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। आननफानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले गए। शव को परिजन ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।