सूचना पर पहुंची तामेश्वरनाथ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
- फोटो : अमर उजाला
हरिहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्थित पोखरे में शुक्रवार की देर शाम युवक की डूूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान मंगलबाजार पुरानी बस्ती निवासी राजेश उर्फ ढेलई बहेलिया(35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची तामेश्वरनाथ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार की शाम लगभग 5.30 बजे तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्थित पोखरे में नहा रहे राजेश उर्फ ढेलई बहेलिया की डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज को घटना की सूचना दी। चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।