फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर जालसाजी का केस

Thu, 09 Aug 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फर्जी नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। महुली पुलिस ने एक स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ जालसाजी करने का केस दर्ज किया है। प्रबंधक का आरोप है कि उक्त शिक्षक ने अपनी नियुक्ति के समय एक ही समय दो संस्थानो का अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर जालसाजी के आधार पर नौकरी हथिया ली।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर स्थित सरदार पटेल अवर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक बुद्धिराम चौधरी पुत्र राम आसरे का आरोप है कि ग्राम सप्ती नानकार थाना धर्मसिंहवा निवासी अरूण कुमार पुत्र राम सुमेर ने शिक्षा विभाग की शह पर अवैधानिक तरीके से नौकरी हथिया ली।

आरोप है कि अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रो को उपलब्ध नही कराने के कारण प्रबंधक द्वारा उक्त शिक्षक निलंबित किया जा चुका है। आरोप है कि 10 फरवरी 2016 को नियुक्ति के समय अरुण ने एक ही समय दो संस्थान आदर्श शिक्षा मंदिर रजउर संतकबीरनगर और महावीर लघु माध्यमिक विद्यालय पिपरा फरदग सिद्धार्थनगर का स्वहस्ताक्षरित अनुभव प्रमाणपत्र लगाया था।
विज्ञापन


अध्यापक उपस्थिति पंजिका में क्रॉस किए गए स्थान पर सफेदा लगाकर अप्रैल और मई 2016 का हस्ताक्षर भी बना दिया। आरोप है कि प्रकरण बीएसए के भी संज्ञान में रहा फिर भी कोई कार्रवाई नही हुई।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक अरुण कुमार के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। इंसपेक्टर सौदागर राव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें