फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिले प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पीटा
विज्ञापन

आपत्ति जनक हाल में अरहर के खेत में मिले
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। सोमवार को महाशिवरात्रि मेला के बहाने एक खेत में मिल रहे प्रेमी युगल को गांव के कुछ युवकों ने देख लिया। युवकों ने दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए। किसी तरह मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के एक गांव के पास सोमवार की दोपहर एक अरहर के खेत के बाहर लोगों को बाइक खड़ी दिखी। शक होने पर गांव वाले बाइक का पता लगाने लगे। पता करते-करते कुछ लोग अरहर के खेत में चले गए। जहां प्रेमी युगल आपत्ति जनक हाल में थे। शोर हुआ तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। प्रेमी युगल की जमकर पिटाई की। पूछताछ में युवक अपने को गोरखपुर जिले का निवासी बताया। जबकि युवती अगल-बगल गांव रहने वाली है। दोनों की पिटाई के बाद लोगों ने उन्हें छोड़ दिया। उसके बाद प्रेमी युगल वहां से फरार हो गए। एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने इस तरह की घटना की सूचना मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें