फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद पकड़ा गया ईनामी लुटेरा

विज्ञापन
पकड़ा गया लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। चार साल पूर्व कोतवाली क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की घटना में वांछित चल रहे ईनामी लुटेरे को पुलिस ने मंगलवार को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और फिर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसआई रामभवन यादव ने बताया कि शास्त्रीनगर मोहल्ले के रहने स्वर्ण व्यवसायी पप्पू वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा से 20 दिसंबर 2013 को बदमाशों ने सोने- चांद के जेवरात लूट लिए थे। इस घटना में शामिल आरोपी संदीप यादव निवासी लालगंज बस्ती को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था,लेकिन दूसरा आरोपी विजय सिंह पुत्र आसमान सिंह निवासी हथियांव लालगंज बस्ती पुलिस की पकड़ से दूर हो गया था। कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस ने 26 मई 2014 को आरोपी विजय सिंह के घर की कुर्की की कार्रवाई की थी। जबकि पांच जून 2014 को फरारी के बावजूद आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। इधर 15 दिसंबर 2017 को एसपी हेमराज मीणा की ओर से फरार आरोपी विजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए 5000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। मंगलवार को सूचना के आधार पर आरोपी लुटेरे को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार गिया गया। पकड़े गए लुटेरे के खिलाफ लालगंज में भी चार- पांच मुकदमें दर्ज है। आगे बताया कि आरोपी लुटेरे को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें