फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4176 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
4176 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने शहर के सरैया बाईपास चौराहे के पास से पिकअप पर लदा 4176 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद किया है। 106 गत्तों में रखी यह विदेशी शराब करीब छह लाख रुपये की बताई जा रही है। पकड़ी गई शराब की खेप तस्करी के जरिए बिहार भेजी जा रही थी। तस्कर भाग निकले व गाड़ी पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी था। 
विज्ञापन


सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि कोतवाल खलीलाबाद प्रदीप कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक मनीष सिंह व एसआई धर्मेंद्र कुमार तिवारी व ग्यासुद्दीन अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार की आधी रात में सरैया बाइपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बस्ती की तरफ से एक पिकअप आती दिखी। पुलिस को देखते ही पिकअप चालक गाड़ी को तेजी से भगाने लगा। परंतु मड़या हाइवे पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे उतरकर फंस गई। पिकअप चालक व उसका सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पिकअप की तलाशी ली गयी तो आलू के बोरों के नीचे 106 गत्तों में 4176 शीशी अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी थी। यह गाड़ी आजमगढ़ जिले के एक व्यक्ति के नाम पंजीकृत है लेकिन इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था। इस मामले में गाड़ी मालिक व अज्ञात चालक के खिलाफ कोतावाली खलीलाबाद में आबकारी अधिनियम की धारा 60 तथा धोखाधड़ी व साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें