फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों से नगदी सहित पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कूढ़ापार और झउवां गांव निवासी दो लोगों के घर में गुरुवार की रात छत के सहारे भीतर घुसे चोर नगदी सहित पांच लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। इस दौरान चोर मकान के उन कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिसमें परिवार के लोग सोए हुए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने रात को ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ितों में कूढ़ापार गांव निवासी मेवालाल कन्नौजिया गुरुवार की रात परिवार के साथ अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते मकान के भीतर घुसे। जिन कमरों में लोग सो रहे थे। उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दिया। जिस कमरे में सामान रखा हुआ था। उसमें घुसकर अटैची और बक्सा चुरा लिया। जिसमें 15 हजार रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये मूल्य केे आभूषण और कपड़े रखे हुए थे। चोरी गए सामान दूसरे दिन घर से दूर मघई नदी के किनारे फेंका मिला। रात को मेवालाल का बेटा जगा तो घटना की जानकारी हुई। इसीक्रम में चोर झऊवां गांव निवासी मनोज चौहान के घर में छत के रास्ते भीतर घुसे। अंदर आलमारी, बक्सा और अटैची तोड़कर 25 हजार रुपये नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। इसीक्रम में चोर झऊवां गांव निवासी लालजी चौहान के घर में घुसे। आहट मिलने पर घर की महिला वंदना देवी मोबाइल की टार्च जलाकर बाहर निकली। इस दौरान चोर उसे धक्का देकर जमीन पर गिराकर फरार हो गए। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें