फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख नकदी समेत जेवरात उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख नकदी समेत जेवरात उठा ले गए चोर
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भाटपार और टेमा रहमत गांव हुई चोरी
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से नकदी, जेवरात और कपड़े चुरा ले गए। पीड़ित परिवारों ने मामले से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेसिंक टीम ने मामले की जांच की।
कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत भाटपार गांव में कृष्णचंद का परिवार शुक्रवार देर शाम खाना खाने के बाद सोने चला गया। रात के समय चोर उनके घर में घुसे और आलमारी और बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा एक लाख नगदी और जेवरात तथा कपड़ा उठा ले गए। कृष्ण चंद का कहना है कि परिवार के लोग सुबह जब उठे तो आलमारी और बॉक्स का ताला टूटा देखकर वारदात की जानकारी हुई। कृष्णचंद ने बताया कि बेटी की शादी के लिए पैसे और जेवरात रखे थे। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह टेमा रहमत गांव में अतुल के घर में घुसकर चोरों ने कुछ नगदी और कपड़े चुरा लिए। अतुल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों घरों में चोरी की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली तो कांटे पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों को भेजा गया था। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली तो फारेंसिंक टीम और कोतवाली पुलिस को भेजकर मामले की जांच करवाई गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें