फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल सफाई कर्मी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल सफाईकर्मी की मौत
विज्ञापन

बस्ती जनपद के रूधौली थाना के औराडीहा के रहने वाले थे विश्वनाथ
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित पिपरा कला के पास रविवार की देर शाम एक हुए हादसे में घायल सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के रूधौली थाना के औराडीहा निवासी 35 वर्षीय विश्वनाथ सिद्घार्थनगर जिले के भिटवल ब्लॉक में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। वह किसी काम से रविवार देर शाम बाइक से खलीलाबाद आ रहे थे। अभी वह नेशनल हाईवे स्थित पिपरा कला के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। इससे बाइक समेत सड़क पर गिर गए थे। पुलिसकर्मियों ने विश्वनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विश्वनाथ की मौत से परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें