फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का कोड पूछ खाते से उड़ाया बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम का कोड पूछ खाते से उड़ाया बीस हजार
विज्ञापन

हैकर ने केवाईसी सत्यापन के नाम फोन पर ली जानकारी
पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पिकौरा निवासी एक व्यक्ति से फोन पर एटीएम कोड पूछ हैकर ने बीस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने महुली थाने में तहरीर देकर पुलिस से करवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पिकौरा निवासी प्रसिद्ध कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पीएनबी की शाखा सिकटहा में उसका खाता है। उसके मोबाइल पर कई दिनों से कॉल कर खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए केवाईसी फार्म भरने के लिए एटीएम का कोड पूछा गया। सोमवार को जब उसने कोड बताया तो थोड़ी देर बाद ही उसके मोबाइल पर दस-दस हजार रुपये दो बार में निकलने का मैसेज मिला। इसके बाद बैंक शाखा पर पहुंचाकर खाते को लॉक कराया। एसओ महुली शैलेंद्र राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें