फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान प्रतिनिधि में हुई थी हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बीडीसी ने पिस्टल तानने और मोबाइल तोड़ने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान प्रतिनिधि के बीच हुई गाली-गलौज एवं हाथापाई के मामले में देर रात पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर पिस्टल तानने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम पंचायत भिटकिनी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वजीत निषाद ने आरोप लगाया है कि सोमवार को वह ब्लॉक में प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र नाथ यादव से आवास आवंटन के संबंध में जानकारी ले रहे थे। इसी बीच ग्राम पंचायत देवकली खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी पहुंचे और गाली देने लगे। उसकी पिटाई करते हुए मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन पर पिस्टल तानकर जानमाल की धमकी दी। एसओ शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि बीडीसी सदस्य की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी और रविंद्र नाथ यादव के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें