विशुनपुरा पुलिस ने कट्टा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया ।
- फोटो : अमर उजाला
दुदही। विशुनपुरा पुलिस ने बुधवार की रात क्षेत्र के बांसगांव तिलंगवापट्टी पुलिया के पास साढ़े पांच किलोग्राम गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि युवक जमुआन घाट की तरफ से दुदही की ओर बैग में गांजा लेकर जा रहा है।
सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान वीरेंद्र गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी जादोपुर थाना जादोपुर जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। उसके पास से 5.500 किलोग्राम गांजा मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे जेल भेज दिया गया।