फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा और कारतूस के साथ ट्रक लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम जलालपुर चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक लुटेरे को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाने के उपनिरीक्षक निशात जमा खान मय फोर्स चौराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि एक बदमाश जलालपुर चौरहे के पास स्थित थानागद्दी वाहन स्टैंड पर खड़ा है । जिसके खिलाफ जलालपुर थाने में ट्रक लूट का मुकदमा पंजीकृत है। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बदमाश के पास से एक तमंचा 303 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछने पर उसने अपना नाम गौरव सिंह निवासी लक्ष्मणपुर साईंधाम कालोनी थाना शिवपुर वाराणसी बताया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ थाना जलालपुर में ट्रक लूट का मुकदमा पंजीकृत है। शिवपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर है जहां उसके खिलाफ कई केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेडकांस्टेबल कौशल कुमार राही, रामकृत यादव, अजय जायसवाल, रामचन्द्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें