फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच किलोग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विशुनपुरा पुलिस ने कट्टा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा पुलिस ने बुधवार की रात क्षेत्र के बांसगांव तिलंगवापट्टी पुलिया के पास साढ़े पांच किलोग्राम गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि युवक जमुआन घाट की तरफ से दुदही की ओर बैग में गांजा लेकर जा रहा है।
विज्ञापन


सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान वीरेंद्र गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी जादोपुर थाना जादोपुर जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। उसके पास से 5.500 किलोग्राम गांजा मिला। एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें