फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लाई गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खोजते हुए पहुंचे किशोरी के बाबा को आरोपियों ने पीटा
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता ने डीआईजी को पत्र लिख घटना की जानकारी दी
क्षेत्रीय पुलिस ने की हीलाहवाली, निर्देश पर अब एसपी करा रहे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा (संतकबीरनगर)। मुंबई से एक युवक के साथ आई 14 वर्षीया किशोरी के साथ बखिरा क्षेत्र के कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। मामला तब खुला जब किशोरी के बाबा उसे मुंबई से खोजते हुए पहुंचे। आरोप है कि किशोरी के बाबा से भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद सोमवार को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मामले की शिकायत डीआईजी से की। एसपी आकाश तोमर ने मामले की जांच की बात कही है।
पीड़ित पक्ष एवं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बखिरा क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग मुंबई में रहते हैं। इनमें से एक युवक ने मुंबई में 14 वर्षीया किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर अपने साथ गांव लेकर आ गया। एक सप्ताह पहले आई इस किशोरी से युवक के अन्य मित्रों ने भी शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। किशोरी ने जब विरोध किया तो उससे मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने किशोरी को दूसरे गांव में छिपा दिया। दो दिन पहले किशोरी को खोजते हुए बाबा गांव पहुंच गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और एक युवक के साथ जबरन शादी के लिए राजी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने इसकी जानकारी बखिरा पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर, घटना की छानबीन तक नहीं की। जिससे सोमवार को इस मामले की जानकारी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने डीआईजी बस्ती को देते हुए किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को यह मामला एसपी के पास पहुंचा। इस संबंध में एसपी आकाश तोमर ने कहा कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। घटना सत्य हुई तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही की बात सामने आने पर बखिरा पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें