फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पति पत्नी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बनाने वाले दंपती पर केस दर्ज
विज्ञापन

10 दिन पहले किशोरी को बंधक बनाने का वीडियो वायरल हुआ था
सीओ की जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई हुई
अमर उजाला ब्यूूू
बखिरा। क्षेत्र के महला गांव की एक किशोरी को बंधक बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल की जांच में मामला सही पाए जाने पर बखिरा पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ बंधक बनाने, मारने-पीटने, गाली व जानमाल की धमकी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित अकरम ने बताया कि 20 अक्तूबर को उसकी नाबालिग बेटी शौच से रात्रि में करीब 9 बजे वापस आ रही थी। गांव के ही कुछ लोग चोर-चोर का शोर मचाते हुए उस पर हमला करते हए मारा-पीटा। बेटी का हाथ, पैर रस्सी से बांध दिया। बाद में भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस गांव में जांच-पड़ताल को पहुंची थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को गांव के ही एक व्यक्ति ने चोरी के आरोप में गलत ढंग से फंसा दिया है। बेटी के ऊपर दर्ज चोरी के केस को गलत बताते हुए आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसओ बखिरा सदानंद सिंह ने बताया कि सीओ की जांच में किशोरी को बंधक बनाने का मामला सही मिला। किशोरी की पिता अकरम की शिकायत पर बंधक बनाने वालों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें