मुंबई में ड्राइवर की मौत, गांव में मचा कोहराम
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया निवासी एक युवक की मुबंई में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
कुल्हड़िया निवासी 32 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र श्यामबली मुंबई में रहकर ट्रक चलाता था। बताया जाता है कि वह ट्रक से माल लाद कर गोवा की तरफ जा रहे थे कि अचानक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। इसमें उसकी मौत हो गई। श्यामबली ने बताया कि उनका बेटा विनोद ही घर का सारा खर्चा चलाता था। उन्होंने बताया कि विनोद के तीन बेटे हैं। उसकी पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।