फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन

हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट-धनघटा मार्ग पर लहुरेगांव के समीप शनिवार की सुबह ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर ट्रक चाय की दुकान के करीब पहुंच गया। गनीमत रहा कि उस समय दुकान पर कोई मौजूद नहीं था। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और ट्रक को थाने भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धनघटा क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी सदरे आलम (22) कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरही गांव के रहने वाले अपने जीजा अताउल्लाह (40) को बाइक पर बैठाकर धनघटा जाने के लिए सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकले। जब धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग पर पहुंच कर धनघटा की ओर मुड़े उसी समय बिड़हरघाट की तरफ से आ रहा ट्रक ने बाइक को अपने चपेट में लिया। ट्रक को चालक जब तक नियंत्रित करता तब तक उसके नीचे फंसे बाइक समेत दोनों लोग सड़कपर कुछ दूर घिसट गए। ट्रक रुकने के बाद लोगों ने दोनों को नीचे से निकाला। सदरे आलम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रुप से घायल अताउल्लाह को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से घायल को मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया। वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। घायल ट्रक चालक को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जीजा और साले की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सदरेआलम गांव के बगल स्थित एक मदरसा में शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संतोष तिवारी ने अताउल्लाह के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक दुर्गेश निवासी खजनी जिला गोरखपुर के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें