फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फंदे से लटकती मिलीलाश

Sat, 13 Oct 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज में वर्षा की मौत पर विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैली उर्फ झुंगहवा गांव में शनिवार को कमरे मेें छत के कूंडे से महिला की लटकती हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरी उर्फ झुंगहवां गांव में शनिवार दोपहर शांति देवी (32) पत्नी सुग्रीव की संदिग्ध हाल में कमरें में छत कूंडे पर फंदे से लटकती हुई लाश मिली। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पति सुग्रीव ने बताया कि वह अपने भाई दिलीप को दोपहर का खाना देने खेत गया था और जब वहां से घर लोटा तो शांति देवी की लाश फंदे से लटकती हुई मिली। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। परिजनों से मिली सूचना पर पुलिस ने सीओ सुनील कुमार सिंह व प्रभारी थाना निरीक्षक आरबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि विवाहिता की रस्सी से लटकती लाश मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। उसका पुलिस ने किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म करने के मामले मेें फरार चल रहे आरोपी को शनिवार की सुबह उसका रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
एसओ अनिल प्रकाश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक अगवा कर ले गया है। मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश में टीम लगी थी। लड़की को पहले ही बरामद करके मेडिकल करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। आरोपी युवक फरार चल रहा था। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी उसका रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम दिलीप कुमार अग्रहरि है वह रींवा नानकार थाना उसका बाजार का रहने वाला है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई इंद्रेश प्रसाद व सिपाही दीनानाथ यादव शामिल रहे।
विज्ञापन


विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का केस दर्ज
लोटन। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए जलाकर हत्या करने के मामले में सास सहित दो लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में जुुट गई है।
नेपाल के जिला रूपनदेही के ग्राम मंझरिया वार्ड सात थाना मधुबेनिया की रहने वाली सरवरी खातून पत्नी मकबूल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बेटी सबीना की शादी लोटन कोतवाली क्षेत्र के पड़हरा बुजुर्ग में 13 मई 2013 में रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सास कुतबुननिशा दहेज की मांग बेटी से करती थी। नहीं देने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करती थी। आठ अक्तूबर की रात सूचना मिली कि बेटी की जलकर मौत हो गई है। 9 अक्तूबर को सुबह आकर देखी तो बेटी सबीना को जलाकर मार दिया गया था। पता करने पर मालूम हुआ कि कुतबुननिशा व घर के सप्तार अली निवासी बैरवास ने बेटी को मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ स्तर के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें