फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की रेलिंग टूटने से मां की मौत, बेटी घायल

Wed, 01 Aug 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतक के रोते बिखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के बभनौली गांव में मंगलवार को फोटो खिंचवाने जा रही मां-बेटी के ऊपर रास्ते में मकान की छत की रेलिंग टूट कर गिर गई। इससे मां की मौत हो गई। उसकी छह वर्षीय बेटी घायल हो गई। घायल मासूम को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पीड़ित परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

बभनौली निवासी रामजस ने अपनी बेटी कुसुम की शादी गोरखपुर जिले के खजनी में की है। तीस वर्षीय कुसुम इन दिनों मायके आई थी। मंगलवार की सुबह कुसुम अपनी छह वर्ष की बेटी प्रियंका को साथ लेकर बभनौली चौराहे पर फोटो खिंचवाने जा रही थी।
 

अभी मां-बेटी गांव के दिलीप मौर्य के मकान के बगल से गुजर रही थी कि छत की रेलिंग भरभरा कर गिर गई। उसके नीचे मां-बेटी दब गईं। लोग दौड़कर पहुंचे और मलबे से मां-बेटी को बाहर निकाल कर सीएचसी मलौली ले गए। डॉक्टर ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

जबकि घायल प्रियंका का इलाज शुरू किया। अस्पताल पर पहुंची उसकी मां व सास की रो-रो कर बुरा हाल था। कुसुम की तीन संतानें हैं। दस वर्षीय बेटी प्रिया, आठ वर्षीय बेटा प्रिंस तथा छह वर्षीय घायल बेटी प्रियंका है। पति बुद्धिराम पत्नी की मौत से सदमे में थे। हर कोई अनहोनी से हैरान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें