फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार अभियुक्त की चल संपत्ति की हुई कुर्की

विज्ञापन
आरोपी के घर की कुर्की करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। महुली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को नाथनगर के पुरानी बाजार निवासी एक आरोपी के घर की चल संपत्तियों की कुर्की करते हुए सामान मालखाने में जमा करा दिया। एक नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का यह आरोपी एक साल से फरार चल रहा है। इस पर न्यायालय ने 83 सीआरपीसी की कार्रवाई का आदेश दिया था।
विज्ञापन

नाथनगर चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन ने बताया कि वर्ष 2018 में महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नाथनगर के पुरानी बाजार निवासी आलम पुत्र रहमत अली ने स्कूल जा रही एक छात्रा को बहला फुसलाकर अपहृत कर लिया था। इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी युवक आलम फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर एनबीडब्लू व धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा कर कोर्ट में पेश होने की बात कही गई थी। इसके बावजूद आलम कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को आलम के घर पर पहुंचकर 83 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए आलम की चल संपत्ति (घर में मिले सामान) की कुर्की की कार्रवाई करके थाने के मालखाना में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें