फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में सुरक्षित लौटा अपहृत आदित्य

विज्ञापन
kidnep
विज्ञापन
हरिहरपुर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम छितही के धोबीपुरवा से बुधवार की शाम को अपहृत सात वर्षीय आदित्य बृहस्पतिवार की देर शाम सकुशल मिल गया। इस नाटकीय घटनाक्रम का अभी खुलासा बाकी है। हालांकि मासूम के सुरक्षित मिल जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। कहा जा रहा है कि बच्चा अभी बहुत सहमा हुआ है जिससे वह कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


छितही निवासी सात वर्षीय आदित्य के अपहरण की खबर से बुधवार की शाम को सनसनी फैल गई थी। एसपी आकाश तोमर ने छानबीन के लिए सर्विलांस टीम को अलर्ट किया था। पुलिस टीम घटनास्थल के 10 किमी दायरे की छानबीन में जुटी थी। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव और सीओ आनंद कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से भी मामले की जानकारी ली थी। पुलिस द्वारा मार्गों पर पड़ने वाले स्कूलों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। एसओ शैलेंद्र राय ने बताया कि देर शाम बच्चा वहीं मिला, जहां से उसके अपहृत होने की बात कही जा रही थी। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें