फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गोंडा व बहराइच के जायरीन को लेकर बाराबंकी के  बांसा शरीफ में जा रही एक जीप सड़क पर जानवर को बचाने के चक्कर में पलट गई।

इस हादसे में जीप सवार दो महिला व एक युवक की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस के मुताबिक करीब 19 साल पुरानी जीप में 17 लोग सवार होकर बांसा शरीफ जा रहे थे। ओवर लोडेड वाहन के चलते भी यह हादसा हुआ।

गोंडा से सवारियां लेकर जा रही एक जीप बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में मरकामऊ मार्ग पर मड़ना गांव के पास सामने एक जानवर को बचाने के चक्कर में बेकाबू हो गई।

हादसे में जीप सवार सादुल्ला(35) पत्नी गोबरे निवासी ग्राम बैरागी पुरवा थाना कटरा बाजार जिला गोंडा, रुबीना(22) पुत्री सरवर अली निवासी ग्राम अहिररन कुंडली थाना कटरा बाजार गोंडा व इमदाद हुसैन(42) पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम गुनवा थाना करनैलगंज गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 अन्य 14 लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

 एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि हादसे में एक मोर भी मर गया है जिसके शव को वन विभाग की टीम ने कब्जे में लिया है

जिला अस्पताल में व्याप्त सुविधाओं की उस समय पोल खुल गई जब रामनगर हादसे में शिकार घायल यहां लाए गए। इन घायलों को न तो बेड मिला और न ही सही इलाज।

हालांकि सीएमओ डॉ रमेश चंद्र डॉक्टरों की टीम के साथ यहां मुस्तैद रहे लेकिन उसके बावजूद मरीजों को स्ट्रेचर पर लेटाकर ही इलाज किया गया। मरीजों की चीख पुकार से हर कोई परेशान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें